पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय (100% Working)

पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय: हेल्लो दोस्तों! आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो शादी से पहले तो किसी और से प्यार करते हैं और उनके घर वाले उनकी शादी किसी और के साथ कर देते हैं, तो ऐसे में पति पत्नी के बीच प्यार कम होता है और लड़ाई होती रहती है।

इन्ही सब चीजो को देखते हुए आज के इस ब्लॉग में हम बताने जा रहे हैं कि पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय क्या-क्या हैं?

पति पत्नी के बीच झगड़ा होने का और भी बहुत कारण हो सकता है जैसे- अगर पति किसी दूसरी औरत के साथ बात करता हो या फिर किसी नशे का शिकार हो तो इन सभी चीजो के कारण भी पति और पत्नी में झगड़ा होते रहता है।

पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय जानने के लिए इस ब्लॉग को पुरा पढ़ें। इस ब्लॉग के माध्यम से आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार भरने में 100% कामयाब होंगे।

पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय

पति पत्नी के बीच प्यार न होने के अलग अलग कारण है जिसके उपाय भी अलग अलग है-

1. यदि आपकी शादी आपके पसंद के हिसाब से नहीं हुआ हो

यदि आपका आपकी शादी आपके पसंद से नहीं होती है और आपके रिश्ते में रोज झगडे होते हैं तो आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए-

क्या करें?

आपके मर्जी के खिलाफ अगर आपकी शादी हो गयी है तो सबसे पहले आप एक-दुसरे को ताने मारने बंद कर दें कि तुम तो मुझे पसंद ही नहीं थी फिर भी मैंने तुमसे शादी कर ली।एक-दुसरे को ताने मारने से कोई फायदा नहीं हो सकता इससे बस आपस में लड़ाई बढ़ेगी।

शादी हो जाने के बाद आप कुछ कर भी नहीं सकते भले ही आपकी शादी आपके पसंद के साथ हुयी हो या नहीं। तो आपको सभी चीजो को भूलकर एक नई दुनिया की शुरुआत करनी चाहिए। जिससे आपके और आपके घर वालों के जीवन में भी खुशियाँ भरे और आप भी खुश रहें और आपके घर वालें भी खुश रहेंगे।

क्या न करें?

शादी होने के बाद पुराने बातों को न टटोलें और एक दुसरे के साथ कभी भी उनके past के बारे में न पूछे कि शादी के पहले तुम्हारी कितने boyfriend थे या फिर तुम्हारी कितनी girlfriend थी अगर आप ऐसी चीजों पर एक दुसरे से बात करेंगे तो आपके बीच में झगड़ा के अलावा और कुछ नहीं होगा।

ऐसा देखा गया है कि जिनकी शादी उनके मर्जी से नहीं होती है तो रात में सोते समय वे एक दुसरे से अलग सोते हैं  तो आपको इन सभी चीजो से बचना चाहिए और रात में हमेशा एक दुसरे के पास ही सोना चाहिए क्योंकि पुरे दिन की झगड़े का समाधान पति पत्नी के बीच bed पर ही होता है।

2. यदि आपका पति किसी नशे का शिकार हो

पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने का एक और कारण है पति का नशे में धुत रहना। अगर आपका पति किसी भी नशे का शिकार है तो उसे सुधारने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए निम्नलिखित है-

क्या करें?

यदि आप अपने पति के शराब इत्यादि के नशे से परेशान है तो सबसे पहले आपको अपने पति को बिना मतलब बाहर जाने से रोकें। बाहर के लोगों के कारण ही किसी को किसी भी चीज की आदत लगती है।

अगर आपके पति बाहर जाना, अपने दोस्तों से मिलना कम कर दें तो इस बात की ज्यादातर chance है कि शराब की आदत धीरे धीरे कम हो जाये।

क्या न करें?

शराब पीने वाले इन्सान को कभी भी एकाएक नहीं सुधारा जा सकता तो आपको ऐसा विल्कुल नहीं करना है कि अचानक से सब कुछ बंद कर दें। आप उनसे बात करें और उन्हें धीरे धीरे शराब छोड़ने के लिए मनाये।

अधिकांश महिलाओं के देखा गया है कि अगर उसका पति शराब पीता है तो औरतें अपने पति को छोड़कर अपने मायके चली जाती हैं।

अगर आप अपने पति को अकेले छोड़ कर चली जाती हैं तो आपका पति अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएगा और उसके पश्चात् उसकी शराब की आदत कोई नहीं छुड़ा सकता है।

अगर आप अपने पति के साथ समय व्यतीत करती है और अपने पति से प्यार करती हैं तो वो भी आपसे प्यार करेगा और धीरे धीरे शराब पीना भी छोड़ देगा।

3. यदि आपका पति किसी औरत से बातें करता हो

आज के समय में पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने और उन दोनों के बीच प्यार न होने का एक सबसे बड़ा कारण है अपने पति/पत्नी के रहते हुए भी किसी और से बात करना। अगर आपका relationship ऐसे कंडीशन से गुजर रहा है तो इस blog को नीचे तक जरुर पढ़े-

क्या करें?

अगर आपका पति शादी के बाद भी किसी और लड़की से बातें करता है और आपके ऊपर ध्यान नहीं देता है तो आपको अपने ऊपर ध्यान रखने की जरुरत है। आप सोचें कि आपका पति आपके प्रति आकर्षित क्यों नहीं है।

आपका पति का आपके प्रति आकर्षित नहीं होने का कारण हो सकता है कि आप उस लड़की से सुन्दर नहीं दिखती हो या उस लड़की के मुकाबले आप hot नहीं हो। इसके लिए सबसे पहले आप अपने शरीर पर ध्यान दें और अपने आपको और अधिक सुन्दर और hot बनाए।

क्या न करें?

अगर आपको पता लग चुका है कि आपका पति किसी और लड़की से प्यार करता है तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना कि आप अपने घर सभी से बता दे कि आपके पति किसी और से बात करते हैं। बल्कि आपको अपने पति से बात करना चाहिए और उन्हें उसके साथ न बात करने के लिए मनाना चाहिए।

पति पत्नी के बीच रिश्ते को मजबूत कैसे बनाये?

पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए नीचे लिखे स्टेप को ध्यान से पढ़ें-

  1. एक दुसरे को अच्छे से समझें।
  2. एक दुसरे के ऊपर विश्वास करें
  3. एक दुसरे के साथ समय बिताये
  4. झूठ न बोलें
  5. एक दुसरे का सम्मान करें
  6. एक दुसरे का ख्याल रखें
  7. पुरानी बातों के लिए कभी भी झगड़ा न करें

यह भी पढ़ें- पति पत्नी कैसे प्यार करते हैं? 100% Real बातें

FAQs

मैं अपने पति पत्नी के रिश्ते को कैसे सुधार सकता हूँ?

पति पत्नी के बीच के रिश्ते को सुधारने का सबसे अच्छा उपाय है कि एक दुसरे के बीच झगडे का कारण जाने और उन झगड़ो को ख़त्म करें।

पति पत्नी का रिश्ता क्यों टूट जाता है?

पति पत्नी के रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है और इसमे अगर किसी कारण से दरार आता है तो इसका सबसे बड़ा कारण है एक दुसरे के ऊपर विश्वास न होना।

एक अच्छे रिश्ते में क्या होना चाहिए?

एक अच्छे रिश्ते में एक दुसरे के ऊपर बहुत अधिक विश्वास होना चाहिए और किसी भी परिस्थिति में एक दुसरे का साथ नहीं छूटना चाहिए।

Conclusion

इस ब्लॉग को पुरा पढने के बाद कोई भी पति पत्नी ऊपर लिखे सभी बातों को ध्यान में रख कर अपने रिश्ते में प्यार बढ़ा सकता है।

किसी भी रिश्ते में प्यार बढ़ाने का सबसे उत्तम उपाय है कि सबसे पहले आप ये जाने कि आपके रिश्ते में झगड़ा क्यों होता है और उन झगडे का समाधान खोजें ऐसा करने से आपके बीच झगड़ा नहीं होगा और आप दोनों एक दुसरे के साथ प्यार से रहेंगे।

हमारे इस ब्लॉग को पढने के लिए धन्यवाद! आपके मन में चल रहे इसी प्रकार के प्रश्न हमें comment करके अवश्य बताये।