लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाये? – तुरंत मान जायेंगे

Love Marriage के लिए family को कैसे मनाये : आज के समय में देखा जाये तो ज्यादातर लड़के लड़कियां ऐसे हैं जो प्यार करते किसी और से हैं और शादी होती किसी और से है जिसका कारण होता है कि लड़की या लड़के के घर वाले नही मान रहे हैं। तो आज के इस blog में हम बताने जा रहे हैं कि लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाये?

अगर बात love मैरिज के बारे में किया जाये तो सभी family वाले सोचते हैं कि लड़के की उम्र ही क्या है? उसे क्या पता कि कौन लड़की उसके लिए सही है और कौन लड़की गलत। इन्ही सभी चीजों को सोच कर घर परिवार के लोग love मैरिज के लिए मना कर देते हैं।

लव मैरिज के लिए फैमिली को कैसे मनाये?

love मैरिज के लिए घर वालों के ना मानने के बहुत सारे कारण होते है।

1: जाति या धर्म का अलग होना

घर परिवार के लोगों का love मैरिज के लिए न मानने का सबसे बड़ा कारण है जाति और धर्म। अगर आप किसी अलग जाति में प्यार किये हैं तो घर के लोग ये बोल के मना कर देंगी कि किसी दुसरे जाति में शादी नही होगी।

जिस घर परिवार के लोग जाति अलग होने पर शादी करने से मना कर दे रहे हैं तो लाजमी है कि अगर धर्म अलग होगा तो कोई शादी के लिए नही मानेगा।

2: उम्र का कम होना

आपने ऐसा महसूस किया होगा कि प्यार जब भी होता है तो कम उम्र के लड़के लड़कियों को ही होता है क्योंकि 16 से 20 के उम्र तक के लड़के लड़कियों को प्यार का नया नया नशा लगा होता है और धीरे धीरे शादी की बातें करने लगते हैं।

उम्र के कम होने कारण ही घर के लोग आपके प्यार के साथ आपकी शादी करने के लिए मना कर देते है। क्योंकि जाहिर सी बात है कि बहुत कम ही लड़के हैं जो 18 वर्ष की उम्र में success रहते हैं। इस उम्र के लगभग सभी लड़के अपने माँ बाप पर ही आश्रित रहते हैं।

3: आर्थिक स्थिति

उम्र के कम होने के साथ साथ कोई भी लड़का लड़की अपने पैरों पर खड़े नही रहते हैं और अपने माँ बाप के भरोसे ही खुद की जिंदगी चलाते रहते हैं। ऐसे समय में माँ बाप ये बोल के मना कर देते हैं शादी के लिए कि पहले कमाने शुरू कर तब शादी के चक्कर में पड़ना।

4: समाज का डर

मिडिल क्लास के सभी लडको के love मैरिज के reject होने का कारण होता है समाज का डर। क्योंकि हमारे समाज में इतना गन्दा जहर फैला हुआ है कि Love मैरिज success नही होता है। और मिडिल क्लास के सभी family बस इसी सभी चीजों के कारण मना कर देती है कि आस-पास के चार लोग क्या कहेंगे।

5: घर के लोगों को देर से बताना

कभी-कभी ऐसा होता है कि घर के लोग भी love मैरिज के विरोध में नही रहते है लेकिन लड़के लड़कियां ही अपने घर वालों को देर से बताते है। बस इस डर के कारण कि माँ-बाप आपको डाटने न लगे।

अगर आप किसी से प्यार कर रहे हैं तो अपने घर के लोगो को बताने से डरों मत क्योंकि अगर घर के लोग मना भी कर देते है तो ये सोच के भूल जाओ कि नही बताता तो भी तो भूलना ही पड़ता।

Love Marriage के लिए घर वालों को मनाने के तरीकें

1: खुद से सोच विचार करें

प्यार जब होता है तो बिना सोचे और बिना विचार किये हो जाता है लेकिन अगर आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ शादी करना चाहते है तो इस बारे में जरुर सोच लेना चाहिए कि शादी के बाद आपकी जिंदगी उस इंसान के साथ कैसी रहेगी।

अगर आप आंख बंद करके उसके शादी रचा रहे हैं तो इस बात की कोई गारंटी नही है कि आप उस इंसान के साथ खुश ही रहेंगे। अगर आप पहले से ही किसी इंसान से बात कर रहे हैं तो उसके बात चीत और व्यवहार से पता लगा सकते हैं कि वो इंसान आपके जीवनसाथी बनने लायक है या नही?

2: आपस में रजामंदी

अगर शादी करने के लिए तैयार हो चुके है और आप दोनों आपस में बात कर चुके है कि अब आप दोनों को शादी करने के लिए अपने family से बात करना चाहिए तो अपने family से बात करने से पहले एक बात और आपस में समझ लेना चाहिए कि चाहे कुछ भी करना पड़े मनाने के लिए तो कर लेंगे।

अपने family के बहकावे में आने के कोशिश न करे क्योंकि जब आप बात करने जायेंगे तो आपके घर वाले आपको शादी न करने के लिए समझायेंगे तो ऐसे में आपको बदलना नही चाहिए।

3: प्यार और शादी के इशारे

घर पर शादी के लिए बात करने से पहले ही अपने घर वालो के सामने अपने प्यार और उसके साथ शादी के कुछ छोटे-छोटे इशारे देते रहना चाहिए। जैसे आप जब भी फ़ोन पर बात कर रहे हैं तो हर बार बात करने के लिए घर से बाहर ना जाये।

सभी के सामने भी कभी कभार बात कर ताकि आपके बातो को सुनने के बाद आपकी family को एक hint मिल जाये आप किसी के साथ प्यार में पड़ चुके हैं। अगर आपके घर वाले इस समय आपको कुछ नही बोलते है तो आपका आधा काम यही पर हो जायेगा।

4: घर वालों से बात-चीत

घर वालों को अपने प्यार के बारे में इशारें देने के बाद आप दोनों पार्टनर अपने अपने घर वालों के साथ बैठ अपने शादी के बारे में बात करें। और उन्हें बताये कि आप किसी के साथ प्यार करते हैं।

इस समय अगर आपके घर वालें मान जाते है तो ठीक हैं नही तो एक ही दिन में घर वालों को प्रेशर न करें।

5: सही समय का इंतेजार

एक बार घर वालों से बोलने के बाद अगर घर वालें आपके बातों को नही सुनते है तो आपके एक ऐसे दिन का इंतेजार करना चाहिए जिस दिन आपके घर के सभी लोग खुश रहें और उस दिन फिर से अपने घर वालों से बात करें कि हमें इस इंसान से प्यार है और उसी से शादी करनी है।

6: घर वालों से मुलाकात कराएँ

सब कुछ बात करने के बाद अगर पुरे मन से आपके घर वालें नही मान रहे हैं तो आप जिससे प्यार करते है उसको अपने घर में भाई बहन के उसकी मुलाकात कराएँ। ऐसा करने से आपके भाई बहन भी आपकी तरफ से बात करेंगे और आपकी शादी होने की chance बहुत ज्यादा बढ़ जायेगा।

7: खुद को कामयाब बनाये

अगर आप शादी से पहले कामयाब नही है या कम कामयाब हैं तो भी इस बात का chance रहेगा कि आपके घर के लोग आपकी शादी के लिए ना माने, तो उसके लिए आपको कामयाब होना पड़ेगा ताकि घर के लोग और लड़की घर के लोग ये न बोलें कि लड़का कामयाब नही है।

8: दोनों family को आपस में मिलाये            

जब आप दोनों के घर के लोग मान जाये शादी के लिए तो आप दोनों लोग अपनी family को एक दुसरे के साथ मिलाये और उन्हें एक दुसरे के सामने introduce कराये। उसके बाद आपके माँ-बाप एक दुसरे से मिल कर शादी के लिए बात कर लेंगे और आपकी शादी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-

FAQ?

क्या किसी दूसरी जाति या धर्म में शादी कर सकते है?

हाँ, अगर आपके घर के लोग आपके विरोध में नही हैं और आप दोनों एक दुसरे के साथ जिंदगी बिताने के पूरी तरह से तैयार है कि चाहे कोई भी सिचुएशन आये आप मैनेज कर लेंगे तो आप किसी भी जाति या धर्म में शादी कर सकते हैं।

दुसरे धर्म में शादी करना ठीक नही होता क्यूँ?

आप आपने धर्म के बारे में बचपन से पढ़ते और जानते रहते है और आपके सामने अगर किसी और धर्म के नियमों का पालन करना पड़ जाये तो आपको दिक्कत आने लगेगी, इसी कारण से दुसरे धर्म में शादी करना ठीक नही होता।

love मैरिज या arrenge मैरिज दोनों में से कौन ठीक रहता है?

love मैरिज में आप दोनों एक दुसरे के बारे में जानते रहते हो और arrenge मैरिज में एक दुसरे को जानने का बहुत कम समय मिलता है। love मैरिज में घर वालों को मनाना पड़ता है लेकिन arrenge मैरिज में घर वाले खुद ही लड़की ढूढ़ कर आपकी शादी करते हैं।

Conclusion:

इस blog को पूरा पढ़ने के बाद आप अपने family को love मैरिज के 100% मन पाएंगे। इसी प्रकार के और प्रश्न के उत्तर के लिए आप अपना प्रश्न हमें comment करके जरुर बताएं।

आपको ये लेख कैसा लगा हमें comment करके जरुर बताये, इस लेख को अंत तक पढने के लिए आपका धन्यवाद!