लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो वो क्या क्या करती ह

जब लड़के प्यार में होते है तो वे अजीबों गरीब हरकते करते हैं, लेकिन यही बात जब लड़कियों पर आती है तो लड़के इसके बारे में गूगल पर सर्च करते हैं क्योंकि लडको को लडकियों के इन हरकतों के बारे में नही पता होता है और बहुत सारे लडको को ये जानने की इच्छा भी होती है कि लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो वो क्या क्या करती ह और उनका लड़कों के प्रति क्या सोच होता है?

कोई भी लड़की को जब प्यार होता है तो यह उसके जीवन का सबसे बेहतरीन और ख़ुशी से भरा हुआ पल चल रहा होता है। तो इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए, आज के इस blog में हम इन्ही सब topics के ऊपर बताने जा रहे है कि जब लड़की को प्यार होता है तब वो क्या करती है?

हम आपको ये 100% विश्वास दिलाते हैं कि इस blog को पढ़ने के बाद आपके मन में लड़कियों के प्रति उमड़ते सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे। क्योंकि ये blog एक ऐसी लड़की की फीलिंग्स है जो अभी अभी किसी लड़की के प्यार में पड़ी हुयी है।

लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो वो क्या क्या करती ह

लड़का हो या लड़की दोनों में से कोई भी जब किसी से प्यार करते हैं तो उनके रहन-सहन में कुछ न कुछ बदलाव आता ही है। और आज इस blog में इन्ही सब बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं कि जब प्यार में होती है तो क्या करती है?

इस आर्टिकल में हम नीचे दिए सभी topics के बारे में जानेंगे-

  • खुद के ख्यालों में खोये रहना
  • देर रात तक नींद न आना
  • अपने love को देंखने की इच्छा
  • हर बात पर बहाने करना
  • झूठ बोलना
  • गाने सुनना (रोमांटिक) और खुद से बाते करना
  • बार-बार अपना फोन चेक करना
  • मैसेज का तुरंत रिप्लाई करना

1: खुद के ख्यालों में खोये रहना

किसी भी इंसान को जब पहली बार प्यार होता है तो उसका एक अलग ही अहसास होता है और उसी के चक्कर में लो उल्टे पुल्टे हरकते करने लगते हैं। यदि बात करें लड़कियों की तो जब लड़की प्यार में होती है तो वह अक्सर उस लड़के के ही ख्यालों में ही खोई रहती है जिस लड़के से उसको प्यार हुआ है। और उसे किसी भी चीजों का होश नही रहता है।

अपने ख्यालों में ही अपने पार्टनर के साथ घुमने फिरने या अपने Future के बारे में सोचती रहती है। ऐसे में उन्हें ये भी अहसास नही होता है कि उनके सामने कौन है या नही? और इन्ही सब हरकतों के कारण घर वालों को पता चल जाता है कि कुछ तो गड़बड़ है।

2: देर रात तक नींद न आना 

किसी को अपनी life में प्यार एक ही बार होता है। और जब लड़की को प्यार होता है तो उनको रात में देर तक नींद ही नही आती है वो उसी लड़के के बारे में सोचती रहती है जिससे प्यार करती हैं। लड़कियां चाहती है कि वो अपने partner से 24 घंटे बस बात ही करती रहे और ऐसा करना संभव नही होता है।

और रात में नींद न आने का कारण ये भी होता है कि ज्यादातर लड़कियां अपने family से छिप कर बातें करती है जो कि दिन में बात नही कर पाती हैं तो उन्हें रात में बात करने की आदत हो जाती है और रात भर सो नही पाती।

3: अपने love को देंखने की इच्छा

जिस किसी को भी अगर पहली बार प्यार होता है तो वे इन्सान अपने प्यार के साथ पूरी जिंदगी बिताने के सपने सजाने लगता है। प्यार की तो कोई Limit ही नही होता है, लड़का हो या लड़की जिसे भी प्यार होता है वो अपने प्यार को देखने के लिए तडपता रहता है कि उसे एक नजर देख लूँ।

अगर देखने और मिलने की बात करें तो सबसे ज्यादा लड़कियां ही अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए परेशान रहती है वे जिस लड़के से प्यार करती है उस लड़के को देखने या उससे मिलने के लिए तडपती रहती हैं। अगर वो उन्हें नही देख पाती तो उनके photo को ही देख कर अपने आप को खुश कर लेती हैं।

4: हर बात पर बहाने करना

लड़कियां, जिस लड़के से प्यार करती है उससे मिलना होता है या फिर उसे देखना होता है तो हर बार पर बहाने बनाने लगती है।

कई लड़कियों को जब कोई बहाना नही मिलता है तो अपने सहेलियों का सहारा लेती है और अपने घर पर ये बोल कर अपने boyfriend से मिलने जाती है कि वो अपनी सहेली से मिलने जा रही है। और अपने प्यार से मिल कर वो बहुत ज्यादा happy feel करती हैं।

5: झूठ बोलना

वैसे तो झूठे लोगों को कोई पसंद नही करता है लेकिन जब बात अपने प्यार पर आ जाये तो सारे आशिक वे चाहे लड़के हो या लड़कियां छोटे छोटे झूठ बोलने लगते हैं ।

यदि कोई लड़की अपने प्यार से मिलने का मन बना लेती है तो उससे मिलने के लिए वो अपने घर पर कुछ भी झूठ बोल कर आपसे मिलने जरुर ही आएगी उसके लिए उसे कितना भी बड़ा झूठ क्यों ना बोलना पड़े।

6: गाने सुनना (रोमांटिक) और खुद से बाते करना

लड़की हो या लड़का, जब वो किसी से प्यार करता है तो उसे रोमांटिक गाने बहुत ज्यादे पसंद आने लगते हैं। यहाँ तक की वो भी लड़कियां जिन्हें love song पसंद न हो वो लड़की भी प्यार में पड़ने के बाद रोमांटिक song सुनाने लगती है। और अकेले में जो गाने सुनती रहती हैं उन्ही गानों को गुनगुनाती रहती हैं।

लड़की जब प्यार में होती है तो उस लड़के को अपने सामने imagine करके बातें करने लगती हैं जैसे की वो लड़का उनके सामने ही खड़ा हो। ऐसे में कोई देखता है तो वो उसे टोकने लगता है कि तुम खुद से ही क्या बात कर रही हो।

7: बार-बार अपना फोन चेक करना 

आज कल के सभी teanagers को मोबाइल की सबसे बड़ी वाली लत लगी पड़ी है। और अगर बात लड़की की आये तो social media पर सबसे ज्यादा active लड़कियां ही रहती हैं।

जब लड़की को किसी लड़के से प्यार होता है तो ऐसे में वो हमेशा अपना मोबाइल ही चेक करती रहेगी कि उसके boyfriend का कोई message या फिर कोई call तो नही आया है ना। इसी चक्कर में वो दिन रात अपने फ़ोन से लगी रहेगी और अपने यार का मेसेज आते ही reply करेगी।

8: मैसेज का तुरंत रिप्लाई करना 

यदि लड़की जिस लड़के से प्यार करती है तो उसके message का reply करने में वो थोडा भी time waste नही करती और message आने के साथ ही वो तुरंत seen और reply कर देती हैं।

जिस लड़के से लड़की प्यार करती है उस लड़के को अपने जान से भी ज्यादा पसंद करने लगती है ऐसे में उनको बिल्कुल अच्छा नही लगता कि उस लड़के को message के reply के लिए इंतजार कराना।

जब लड़की प्यार में होती है तो वह किस बारे में अधिक बात करती है?

जब एक लड़की प्यार में होती है, तो वह भविष्य के लिए अपने विचारों, भावनाओं और आशाओं के बारे में अधिक बातें करती है। वह अपने साथी के विचारों और भावनाओं को सुनने के लिए और अधिक intersted रहती है। और अपने साथी के बारे में हमेशा तारीफ़ करती रहती है।

यह भी पढ़ें:-एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें (7+ उपाय)

FAQ?

एक लड़की के प्यार में पड़ने पर क्या बदलाव आते हैं?

जब लड़की को प्यार होता है, तो उसके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है और उसके सोच भी अन्य लड़कों के प्रति बदल जाते हैं और साथ ही अपने साथी के साथ बहुत ज्यादा सेफ और रोमांटिक फील करती हैं।

कुछ लड़कियां जब प्यार में होती हैं तो अपने लुक पर ज्यादा मेहनत क्यों करती हैं?

कुछ लड़कियां प्यार में होती है, तो वो अपने लुक पर ज्यादे फोकस करती हैं क्योंकि वो चाहती हैं कि उसका साथी उसे देख कर उसकी तारीफ करे और साथ ही शर्मिंदा महसूस ना करे। और ये उनके साथी के प्रति प्यार और स्नेह का संकेत होता है।

प्यार में होना एक लड़की को बढ़ने और विकसित होने में कैसे मदद कर सकता है?

प्यार में होने पर एक लड़की को बढ़ने और विकसित होने में कई तरह से मदद मिल सकती है। यह उसके कॉन्फिडेंस को बढ़ा सकता है, उसके बात चीत में सुधार कर सकता है और दूसरों के प्रति विचार भी बदल जाते हैं। अपने साथी से रोज रोज बात करने से उसको किसी और से भी बात करने में हिचक कम होती है।

Conclusion

किसी भी लड़की का प्यार में पड़ना उसके जीवन का बहुत ही हसीन पल होता है और साथ ही उसके जीवन में ढेर सारे बदलाव ला सकता है। अपने पार्टनर के साथ खुला और संवाद बनाकर,वे अपने रिश्ते को मजबुत कर सकती है और एक ऐसा बंधन बना सकती है जो जीवन प्रयन्त चले।

इस blog को पूरा पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि जब लड़की को प्यार होता है तो उसके जीवन में क्या बदलाव आता है और वो क्या क्या करती हैं?