सभी लडको के मन में ये प्रश्न तो जरुर ही आता होगा कि आखिर लड़कियां कैसे लड़कों से प्यार करती है? तथा लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं आपके मन में उमड़ रहे ऐसे प्रश्नों के लिए ही आपके ये blog लेकर आया है।
इस blog को बनाने के लिए बहुत सारी लड़कियों से उनके मत लिए गए हैं उनसे ये पूछा गया है कि लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं और साथ ही ये भी पूछा गया है कि लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती हैं।
इस blog में आपको 15 से भी ज्यादे विचार बत्ताए गये हैं जो लड़कों को भी जानने की उत्सुकता रहती है इन सभी गुणों को लड़कियां अपने होने वाले boyfriend, जीवनसाथी में देखना पसंद करती हैं।
लड़कियां कैसे लड़कों से प्यार करती है
कोई भी लड़की किसी लड़के को यदि प्यार करना शुरू करती है तो सबसे पहले वो उसके बारे में एकदम अच्छे से जान लेगी कि वो लड़का कैसा है उसका स्वभाव कैसा है।
देखा जाये तो एक लड़के में ही सारी खूबियाँ तो होगी नही, कुछ कमियां तो हर इंसान में होता है ऐसे में थोड़ी बहुत कमियां होने के बाद भी लड़कियां लडको को पसंद करती ही हैं लेकिन ऐसे बहुत सारे गुण है जो लड़कियां लडको में ढूढती ही हैं। इस blog में उसी खूबियों/गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1: साफ दिल का होना
जिस इंसान का दिल साफ होता है वैसे इंसान को सभी लोग पसंद करते हैं। लड़कियां भी ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जिनका दिल साफ हो, जो लड़के किसी के प्रति नफरत का भाव नही रखते, किसी भी इंसान के प्रति उसकी नियत खराब न हो।
2: सेंस ऑफ ह्यूमर
बहुत सारे लडकें ऐसी बातें करते हैं जिनका कोई सेंस नही होता है तो ऐसे लड़कों को लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नही करती हैं। वही बहुत सारे लड़के ऐसे भी होते हैं जो अपनी बातों से ही किसी भी लड़की का दिल जीत लेते हैं ऐसे लड़कों को लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।
3: पसंद-नापसंद का ख्याल रखने वाला
जो लड़के लडकियों के पसंद और ना पसंद का ख्याल रखते हैं ऐसे लड़कों से लड़कियां जल्दी पट जाती हैं वैसे लड़कों के साथ लड़कियां जिंदगी बिताना सही समझती हैं, जो लड़कियों की पसंद को बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं कि उनकी जीवनसाथी का पसंद कैसा हैं।
4: आत्मनिर्भर होना
किसी भी इंसान को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि अगर आप आत्मनिर्भर रहेंगे तो आपको हर कोई पसंद करेगा। आपके बारे में बताकर लोग example भी देंगे कि देखो फला इंसान ऐसा है वो कितनी जल्दी अपने पैर पर खड़ा हो गया।
आज के समय में लड़कियां भी ये ही सोच रही हैं कि वो भी आत्मनिर्भर रहे, ऐसे में वो ऐसे ही लड़कों को पसंद करती हैं जो लड़के आत्मनिर्भर हैं।
5: मन की बात पढ़ने वाला
अगर आप या आपके दोस्त किसी से प्यार किये होंगे तो आपको जरुर पता होगा कि जिन लोगों के बीच में प्यार रहता है वैसे लोग एक दुसरे कि मन की बात को बिना कहे समझ लेते हैं।
कई बार लड़कियां अपने मन के बात को अपने पार्टनर के साथ नही शेयर कर पाती हैं ऐसे में लड़कियां चाहती हैं कि उन्हें ऐसे लड़के मिलें जो उनके बिना बोले ही उनके दिल की बात को समझ लें।
6: पढ़ाई में होशियार
जो लड़के पढ़ने में होशियार होते हैं उन लड़कों के साथ लड़कियां भी अपना फ्यूचर सेफ देखती हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि जो लड़के पढ़ने में तेज होते हैं उन लड़कों के पीछे लड़कियां भी पड़ी रहती हैं |
ऐसे लड़के लड़कियों को नही पटाते, बल्कि लड़कियां ही ऐसे लड़कों को पटाने में लगी रहती हैं। जो लड़के पढ़ाकू होते हैं उन लड़कों को लड़कियां बहुत ज्यादे पसंद करती हैं।
7: रोमांटिक भी बने
प्यार में रोमांटिक होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अक्सर जो लड़के रोमांटिक होते हैं उनके साथ लड़कियां भी बहुत जल्दी सेट हो जाती हैं तो ऐसे लड़कों को लड़कियां भी पसंद करती हैं।
अगर आप बहुत रोमांटिक हैं आप लड़की के डेट प्लान करते हैं उन्हें घुमाने के लिये ले जाते है तो आपका ऐसा करना लड़कियों को बहुत पसंद आता है, भले ही लड़कियां आपसे बताये या ना बताये।
इसलिए रोमांटिक बनें, आपका काम काफी हद तक आसन हो सकता है।
8: सरल स्वभाव
अगर आप सरल स्वभाव के है तो आप अपने इस स्वभाव के कारण ज्यादातर लड़कियों को इम्प्रेस क्र सकते हैं। क्योंकि लड़कों का सरल स्वभाव लड़कियों को बहुत ज्यादे अच्छा लगता है लेकिन आप ऐसा कदापि ना करे कि लड़कियों के सामने आप ठीक से पेश आ रहे हैं और पीठ पीछे कुछ और ही कर रहे हैं। इसलिए शरीफ लडकें लड़कियों को ज्यादे पसंद आते हैं।
9: इज्जत करना
अगर आप हर किसी को इज्जत देते हैं और तमीज से पेश आते हैं तो आपको सभी लोग पसंद करेंगे। लड़कियों को ऐसा लगता है अगर कोई लड़का किसी दुसरे इंसान से इतने इज्जत से पेश आ रहा है तो वो उनके साथ भी इज्जत से ही बात करेगा, वो उनके माता पिता और परिवार वालों को उतना ही सम्मान देगा।
ऐसे में जो लड़के सबसे इज्जत से बात करते हैं उन्हें लड़कियां भी बहुत ज्यादे पसंद करती हैं।
10: तारीफ करने वाला
लड़की को आप भले ही खाना खाने को दे या ना दे लेकिन आप बस उनकी तारीफ करते रहें लड़कियां आपसे बहुत ज्यादे खुश रहेंगी। अगर आप जिस लड़की को पसंद करते हैं और आप उस लड़की की तारीफ करते हैं तो ऐसा करना आपको उस लड़की के दिल के बहुत करीब लेकर जाता है जिसके कारण आगे चल कर लड़की आपसे प्यार करने लगेगी।
आप जिस किसी भी लड़की की तारीफ कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि आप उस लड़की की दिखावे या झूठी तारीफ ना करे क्योंकि आपका ऐसा करना लड़कियों को पसंद नही होता है।
11: मस्तमौला स्वभाव
बात-बात पर गुस्सा करने वाला या हर बात पर उदास होने वाले लडको से लड़कियां कोशों दूर भागती हैं वही अगर आप मस्तमौला स्वभाव के हैं तो लड़कियां आपसे बहुत प्रेम करेंगी।
सभी लडकियों को कूल लड़के पसंद आते हैं, लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आप अपने फ्यूचर को लेकर भी एक्टिव हैं न कि केवल कूल दिखने के कोशिश में लगे हुए हैं। क्योंकि अगर आप अपने फ्यूचर के प्रति जागरूक नही हैं तो भी आपको कोई लड़की पसंद नही करेगी।
12: कलाप्रेमी
अगर आपके पास कोई कला जैसे-डांसिंग, पेंटिंग, sketching, मेहंदी डिजाईन इत्यादि में रूचि हैं तो ऐसे लड़के भी किसी भी लड़की को आसानी से इम्प्रेस कर सकते हैं क्योंकि लड़कियां बहुत ही भावुक और कोमल दिल की होती हैं ऐसे में अगर आप उन्हें कोई भी कला दिखाते हैं तो वो आपसे झट से इम्प्रेस हो जाती हैं।
इसलिए ऐसे लड़के जो कलाओं में रूचि रखते हैं उन्हें लड़कियां पसंद करती हैं।
13: शो ऑफ न करने वाला
जो लडकें अमीर घर के होते हैं वो लडकें अपने पैसे सामान या गाड़ी इत्यादि को लेकर शो ऑफ करने लगते हैं और उन्हें ऐसा लगता हैं कि लड़कियां उनकी पैसो को देख कर उनके ऊपर इम्प्रेस हो जायेंगी लेकिन ऐसा करना आपको किसी लड़की से और दूर कर सकता हैं।
लड़कियों को ऐसे लडकें बिल्कुल पसंद नही होते जो शो ऑफ करते हैं। लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए आप शो ऑफ न करें क्योंकि कोई भी लड़की ऐसे लड़के को पसंद करती हैं जो गंभीर रहे किसी भी चीज का दिखावा न करे।
14: ईमानदारी
लड़कियां हमेशा इमानदार लड़कों को पसंद करती हैं क्योंकि कोई भी लड़की ये सोचती है कि उसका पति या boyfriend ऐसा हो जिस पर वो आँख बंद करके विश्वास कर सके। आप किसी भी बात को ले कर स्ट्रेट फारवर्ड हैं तो कोई भी लड़की आपके ऊपर विश्वास कर लेगी।
जो लड़के किसी बात को घुमा फिर कर बोलते हैं वो लड़के किसी के नजर में अच्छे नही होते। अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करने की सोच रहे हैं तो आप ईमानदारी के साथ साथ स्ट्रेट फारवर्ड भी बनें।
15: शक न करने वाला
ज्यादातर लड़के अपनी बंदी को लेकर कुछ ज्यादे ही possessive होते हैं लेकिन ऐसा करना एक सीमा तक ही लड़कियां पसंद करती हैं। अगर आप हर बात पर लड़की से सवाल जवाब करने लगते है कि वो कहा जा रही है, वह क्यों जा रही है, उससे बोलने की क्या जरुरत थी तो ऐसे लड़के लड़कियों के नजर में ठीक नही होते हैं।
उन्हें ऐसा लगने लगता है कि आप उसके ऊपर शक कर रहे हैं। इसलिए आप हर बात पर सवाल जवाब करने से बचे। अगर आपको कोई दिक्कत ही है तो आप उसके साथ चले जाये जिससे आप उसका भरोसा भी जीते रहेंगे और आपका शक भी दूर हो जाएगा।
16: वादा निभाने वाले
अगर आप किसी भी लड़की से कोई वादा किये हैं और आप उसे समय से पूरा कर देते हैं तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि कोई भी लड़की आपके ऊपर दिल दे बैठेगी। जो लोग वादे पर खरे उतरते हैं उन पर लोग बहुत ज्यादे विश्वास करते हैं।
17: शॉपिंग के लिये बोलने वाले
अगर आप किसी लड़की को बहुत जल्दी इम्प्रेस करना चाहते हैं तो उसे आप shopping पर ले जाइये क्योंकि लड़कियों को shopping करना बहुत ज्यादे पसंद होता हैं।
shopping का मतलब ये नही होता कि हर लड़की आपसे ही हर चीज खरीदने को बोले क्योंकि जो लड़की आपसे सच्चा प्यार करेगी वो विल्कुल ऐसा नही चाहेगी कि आपका पैसा खर्च हो बल्कि ऐसी लड़की आपको shopping पर इसलिए जाना पसंद करेगी कि आप उसके लिए कुछ भी पसंद करें।
18: फिटनेस का ध्यान रखने वाला
अगर आप zym जाते है और रोज रोज व्यायाम करते हैं, तो आप दुसरे लडको की तुलना में स्मार्ट दिखेंगे। ऐसे में आपको कोई भी लड़की देख कर ही पसंद कर लेगी।
ज्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना boyfriend बनाना चाहती हैं जो ZYM जाते हो और अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हों।
यह भी पढ़ें:-लड़की को I Love You कैसे बोलें? | 100% पट जाएगी
FAQ?
लड़कियों को एक लड़के में क्या आकर्षक लगती हैं?
लडकियों को लड़के में उनकी बुद्धिमता, आत्मविश्वास, दया, और सभी के प्रति सम्मान की भावना आकर्षक लगती है।
क्या आत्मविश्वास किसी लड़की को आकर्षित करने का सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
किसी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरुरी होता है लेकिन केवल आत्मविश्वास से कोई भी लड़की आपकी तरफ आकर्षित नही हो सकती। इसके अलावा आपके अन्दर बहुत सारे गुण होने आवश्यक है, जो एक लड़की को आकर्षक लग सके।
क्या औसत दिखने वाला लड़के की तरफ भी लड़की आकर्षित हो सकती है?
ऐसा जरुरी नही कि आप बहुत handsome हैं तभी कोई लड़की आपकी तरफ आकर्षित होगी। किसी लड़की को आकर्षित करने के लिए आपके अन्दर व्यक्तित्व, चरित्र और अन्य गुण उससे ज्यादे महत्वपूर्ण है।
क्या बुद्धिमत्ता हर लड़कियां लड़कों में खोजती है?
जरुरी नही कि आप अगर बहुत ज्यादे बुद्धिमान हों तभी कोई लड़की आपसे इम्प्रेस होगी बहुत सारी लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो शांत स्वभाव के हो और अकादमिक रूप से केन्द्रित न हो।
Conclusion
लडकियों को किस तरह का लड़का पसंद आता है, यह एक जटिल मामला है लड़कों के मामले में उनकी भी कुछ आवश्यकताये होती हैं जिसे वो लड़कों में देखना बहुत ही ज्यादे पसंद करती है।
जिसमे self-confidence, दया, कलाओं में रूचि, इत्यादि शामिल है। किसी भी लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आपको उनके सामने सिद्ध करना पड़ता है कि आप एक सच्चे और अच्छे इंसान हैं, और आप किसी भी काम को बहुत सोच समझ कर ही करते हैं।